नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री की कुर्सी छोड़ने वाले है।

  • [By: PK VERMA || 2026-06-05 12:40 IST
नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री की कुर्सी छोड़ने वाले है।

सियासी गलियारों में चर्चा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2026 के आखिर तक या 2027 के मार्च तक प्रधानमंत्री पद छोड़ देंगे। दरअसल 2027 के मध्य में राष्ट्रपति के चुनाव होने है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि प्रधानमंत्री का पद छोड़ कर नरेंद्र मोदी अब भारत के राष्ट्रपति बनेगे। अगर ऐसा होता है तो यह अपने आप में बड़ा रिकॉर्ड बनेगा। यानी एक ही व्यक्ति पहले कई टर्म तक एक राज्य का मुख्यमंत्री और बाद कई टर्म तक देश का प्रधानमंत्री और उसके बाद देश के सर्वोच्च पद यानी राष्ट्रपति पद तक पहुंचेगा। अगर नरेंद्र मोदी भारत के राष्ट्रपति बनते है तो वह भी प्रेसिडेंट ट्रंप, प्रेसिडेंट पुतिन और प्रेसिडेंट शी जिनपिंग की तरह ही प्रेसिडेंट मोदी बन जाएंगे।

खैर, इस मामले में आगे जो भी होगा तभी सामने आयेगा जब ऐसा होगा। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की यह सबसे बड़ी खूबी है कि जब तक पार्टी हाईकमान यानी अमित शाह और नरेंद्र मोदी न चाहे तब तक कोई भी बात या योजना किसी भी कीमत पर लीक नहीं हो सकती। माफ करना यहां नीट-यूजी की बात नहीं हो रही है। दोनों बातों में ज़मीन आसमान का फर्क हैं।

नमस्कार।

TAGS

#

SEARCH

RELATED TOPICS