प्रधानमंत्री आवास के नजदीक स्थित रेस कोर्स मस्जिद को 6 दिन में खाली करने का आदेश 

  • [By: National Desk || 2026-10-24 00:04 IST
प्रधानमंत्री आवास के नजदीक स्थित रेस कोर्स मस्जिद को 6 दिन में खाली करने का आदेश 

दिल्ली के रेस कोर्स इलाके में स्थित करीब सैकड़ों साल पुरानी मस्जिद चर्चा में है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास 7 लोक कल्याण मार्ग के पास स्थित ऐतिहासिक 'रेस कोर्स मस्जिद' को लेकर विवाद गहरा होता जा रहा है।  

दरअसल भूमि और विकास कार्यालय द्वारा मस्जिद को 6 दिन में खाली करने का नोटिस दिया गया है, जिसके बाद मस्जिद पर ध्वस्तीकरण का खतरा मंडरा रहा है। गौरतलब है कि इस मस्जिद की बिजली और पानी की सप्लाई काटी जा चुकी है। 

अब इस मामले में मुस्लिम पक्ष हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। दूसरी और ओवैसी ने केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।  दरअसल, रेसकोर्स मस्जिद 1977 से अधिसूचित वक्फ संपत्ति है और इसे धरोहर स्थल के रूप में भी सूचीबद्ध किया गया है। 

TAGS

#

SEARCH

RELATED TOPICS