अमेरिका-ईरान समझौते के बाद होर्मुज मार्ग हमेशा टोल-फ्री रहेगा: राष्ट्रपति ट्रंप

  • [By: PK VERMA || 2026-06-16 00:41 IST
अमेरिका-ईरान समझौते के बाद होर्मुज मार्ग हमेशा टोल-फ्री रहेगा: राष्ट्रपति ट्रंप

ईरान-अमेरिका युद्ध से दुनिया की अर्थव्यवस्था हिल गई थी। अब दोनों देशों में समझौता होने जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ समझौते के बाद होर्मुज जलमार्ग हमेशा के लिए टोल-फ्री हो जाएगा। राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे ऊर्जा सुरक्षा और क्षेत्र में युद्ध के खतरे को कम करने के लिए महत्वपूर्ण बताया। राष्ट्रपति ट्रंप ने यह कहकर चेताया भी कि यदि बातचीत सफल नहीं होती है, तो अमेरिकी सेना की कार्रवाई फिर से शुरू की जा सकती है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज एक बयान जारी कर कहा कि ईरान के साथ हुए समझौते के बाद होर्मुज हमेशा के लिए टोल-फ्री हो जाएगा। उन्होंने दावा किया कि यह समझौता दुनिया के सबसे अहम ऊर्जा मार्गों में से एक को सुरक्षित करेगा और ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकेगा। 

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि यह समझौता इस रणनीतिक समुद्री रास्ते को खुला रखने में मदद करेगा और साथ ही क्षेत्र में बड़े युद्ध के खतरे को भी कम करेगा। ट्रंप ने यह भी चेतावनी दी कि अगर बातचीत सफल नहीं होती है तो सैन्य कार्रवाई फिर से शुरू हो सकती है।

TAGS

#

SEARCH

RELATED TOPICS