भारत और यूएई में ब्रह्मोस मिसाइल की डील से सऊदी अरब परेशान 

  • [By: PK VERMA || 2026-06-24 23:25 IST
भारत और यूएई में ब्रह्मोस मिसाइल की डील से सऊदी अरब परेशान 

जब से भारत और संयुक्त अरब अमीरात में भारत के बेहतरीन ब्रह्मोस मिसाइल को लेकर डील की बात सामने आ रही है। तभी से खाड़ी के कई देशों में हलचल पैदा गई है। दरअसल भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच ब्रह्मोस मिसाइल डील की आहट ने खाड़ी देशों में एक नई बहस शुरू कर दी है। खासकर सऊदी अरब से भारत और संयुक्त अरब अमीरात में ब्रह्मोस मिसाइल की इस डील को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। 

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच ब्रह्मोस मिसाइल सौदे को लेकर बात चल रही है। जिसके बाद सऊदी अरब और पाकिस्तानी यूजर्स के बीच इसपर काफी बहस और चर्चा हो रही है। पाकिस्तान अब ब्रह्मोस मिसाइल की क्षमता जानता है। पिछले साल मई महीने में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत दर्जन भर पाकिस्तानी एयरबेस को ब्रह्मोस मिसाइल से तबाह और बर्बाद कर दिया था। पाकिस्तान के एडवांस चीनी एयर डिफेंस सिस्टम भी ब्रह्मोस को ट्रैक और इंटरसेप्ट करने में नाकाम रहे थे जिसके बाद ये मिसाइल पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो चुकी है।

दरअसल भारत और संयुक्त अरब अमीरात उस वक्त ब्रह्मोस मिसाइल सौदे पर बात कर रहे हैं जब पिछले वर्ष सऊदी अरब ने पाकिस्तान के साथ 'नाटो' जैसा एक रक्षा समझौता किया था। जिसके तहत एक देश पर हमला दोनों देशों पर हमला माना जाएगा। इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात ने भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी को तेजी से आगे बढ़ाया और अब ब्रह्मोस मिसाइल सौदे पर बातचीत चल रही है। 

TAGS

#

SEARCH

RELATED TOPICS