भारत-रूस दोस्ती: रूस भारत को देगा कई S-400

  • [By: PK VERMA || 2025-11-22 00:40 IST
भारत-रूस दोस्ती: रूस भारत को देगा कई S-400

नई दिल्ली। रूस भारत का एक पुराना और भरोसेमंद दोस्त रहा है। अब रूस भारत की वायु सेना को और मजबूत करने वाला है। 

भारत की हवाई सुरक्षा शक्ति आने वाले दिनों में और मजबूत हो सकती है। सूत्रों के अनुसार रूस ने संकेत दिए हैं कि वह भारतीय वायुसेना को दो से तीन अतिरिक्त S-400 देने के लिए तैयार है। यह प्रस्ताव उस समय आया है, जब मई 2025 में शुरू हुए ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय S-400 सिस्टम ने पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों और मिसाइलों को रोककर अपनी क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया था और पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए। 

सूत्रों के अनुसार रूस की सरकारी कंपनी रोस्टेक ने साफ संकेत दिए हैं कि भारत के साथ नए सौदे पर शुरुआती बातचीत शुरू हो चुकी है। रूस का दावा है कि इस बार डिलीवरी समय पर और तय शेड्यूल के अनुसार होगी, ताकि पिछली देरी की समस्या दोबारा न आए। वास्तव में इस नए प्रस्ताव से भारत और रूस के रिश्ते और अधिक मजबूत होंगे। 

SEARCH

RELATED TOPICS