ऑपरेशन एडमिशन 2025: मेरठ एनसीआर में टॉप बीटेक/बीबीए/बीसीए कॉलेज की विस्तृत जानकारी 

  • [By: Career Desk || 2025-07-07 16:15 IST

मेरठ। इंटरमीडिएट यानि सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा पास करने के बाद खोज शुरू होती है एक अच्छे कॉलेज की। एक अच्छे कॉलेज को कई कसौटियों से गुजरना पड़ता है। जैसे योग्य व अनुभवी शिक्षक, पढाई के लिए बेहतरीन वातावरण, छात्र/छात्राओं का उच्चतम रिजल्ट और उसके बाद अच्छा प्लेसमेंट। और वैसे भी अच्छे कॉलेज को दिखावे के लिए झूठ से भरे विज्ञापन, होर्डिंग या प्रचार आदि की कभी जरुरत नहीं पड़ती। प्रचार का सहारा केवल ऐसे कॉलेज ही लेते है जहां छात्र/छात्राएं एडमीशन लेने में दिलचस्पी नहीं लेते। छात्र/छात्राएं लिए लाभार्थ हमने ऑपरेशन एडमिशन 2025 शुरू किया है। इसमें हम आपको शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी कई बड़े शहरों में स्थित निजी कॉलेज/विवि के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराएँगे कि किसी भी कॉलेज में किसी भी सब्जेक्ट में एडमिशन लेने से पूर्व आपको क्या सावधानियां बरतनी चाहिए और किन बातों की आपको जानकारी होनी चाहिए। 

अधिक जमीन या ऊंची बिल्डिंग का दिखावा: अच्छे कॉलेज का तात्पर्य ऊँची बिल्डिंग, ज्यादा जमीन नहीं होती। क्योंकि कई निजी कॉलेज/विवि वाले अख़बारों में फ्रंट पेज पर बड़े-बड़े विज्ञापन देकर ढोल पीटते है कि हमारे कॉलेज में 70 एकड़ या 100 एकड़ जमीन है तो हमारा कॉलेज अच्छा है। हमारे कॉलेज की बिल्डिंग बड़ी है या ऊंची है तो हमारा कॉलेज अच्छा है। जबकि एक अच्छे कॉलेज का उसकी ज़मीन या ईमारत से कोई लेना-देना नहीं होता है। 

प्लेसमेंट के फ़र्जी आंकड़े: कई निजी कॉलेज/विवि झूठे प्लेसमेंट भी अख़बारों में या होर्डिंग में छपवाते है। इन प्लेसमेंट के आंकड़ों में सच्चाई कुछ और ही होती है।

योग्य शिक्षक का अभाव: ज्यादातर निजी कॉलेज/विवि संचालक अपने संस्थान में पढ़ाने के लिए कम वेतन पर अयोग्य शिक्षक रखते है। दरअसल ऐसे निजी कॉलेज/विवि को योग्य अथवा अनुभवी शिक्षक नहीं चाहिए क्योंकि उन्हें अधिक वेतन देना पड़ेगा। शिक्षकों की योग्यता और शिक्षा से सम्बंधित जानकारी सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत मांगनी चाहिए, इसमें सिर्फ दस रूपये का पोस्टल आर्डर लगता है। एक बात हमेशा याद रखें कि एक योग्य शिक्षक ही आपको योग्य बना सकता है। 

इस कॉलम में पूरी डिटेल्ड के साथ स्टोरी प्रकाशित की जाएगी। हमारी टीम कई निजी कॉलेज/विवि के शिक्षण, मान्यता और रिजल्ट्स के बाबत चौ. चरणसिंह विवि और एपीजे अब्दुल कलम टेक्निकल विवि से भी जानकारी प्राप्त कर रही है। खुद को टॉप बताने वाले ऐसे कई  तथाकथित निजी कॉलेज/विवि से निकले छात्र/छात्राओं से भी हमने बात की है। पूरी जानकारी लेकर जल्द मिलेंगे। लेकिन इन फ़र्जी आकंड़ों वाले विज्ञापनबाज निजी कॉलेज/विवि से छात्र/छात्राएं को सावधान रहने की जरुरत है। 

मेरठ एनसीआर में स्थित निजी कॉलेज/विवि के झूठे आंकड़ों की पोल खोलता हमारा वीडियो यूट्यूब चैनल पर भी जल्द उपलब्ध होगा। नीचे दिय लिंक को क्लिक करके चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिए ताकि वीडियो अपलोड होते ही आपको देखने को मिल जाये:

https://www.youtube.com/@iamdrpkverma 

https://www.youtube.com/@asianexpresslive 

SEARCH

RELATED TOPICS