61 साल की उम्र में भाजपा नेता करने जा रहे शादी

  • [By: National Desk || 2025-04-18 17:51 IST
61 साल की उम्र में भाजपा नेता करने जा रहे शादी

नई दिल्ली। पूरे जीवन अविवाहित रहे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष अब जल्द ही दांपत्य जीवन में कदम रखने जा रहे हैं। खबरों के अनुसार भाजपा नेता दिलीप घोष शुक्रवार को कोलकाता स्थित अपने आवास पर एक सादे समारोह में शादी करेंगे। रिंकू मजूमदार उनकी दुल्हनिया बनने जा रही हैं। वह भी भाजपा की सदस्य हैं। दिलचस्प बात यह हैकि यह शादी दिलीप घोष के लिए निजी जीवन में एक बड़ा बदलाव है। क्योंकि वह अब तक अविवाहित रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, रिंकू ने ही पहले शादी का प्रस्ताव दिया था, खासकर तब जब दिलीप घोष को पिछली लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। शादी सादे और पारिवारिक माहौल मेंआयोजित की जा रही है जिसमें केवल करीबी रिश्तेदार और मित्र शामिल होंगे। किसी भी तरह का भव्य आयोजन फिलहाल नहीं रखा गया है।

ग़ौरतलब है कि रिंकू मजूमदार तलाकशुदा हैंऔर एक बेटे की मां हैं। उनका बेटा अब वयस्क हो चुका है और कोलकाता में ही एक आईटी कंपनी में कार्यरत है। रिंकू को हाल ही में 3 अप्रैल को ईडन गार्डन में भी देखा गया था, जिससे इस नए रिश्ते की अटकलें और तेज हो गई थीं। यह शादी दिलीप घोष के निजी जीवन में नया अध्याय तो खोल ही रही है, साथ ही राजनीतिक हलकों में भी चर्चा का विषय बन गई है।

जानकारों की माने तो रिंकू न्यूटाउन में भाजपा महिला मोर्चा की नेता हैं। दिलीप घोष ही उन्हें पार्टी में लेकर आये थे। यह भी पता चला है कि दिलीप घोष अपनी मां के कहने पर शादी के लिए राजी हो गए हैं। कुछ दिन पहले दिलीप घोष ईडन गार्डन्स में आईपीएल मैच देखने गए थे। तभी इसकी पुष्टि हो गई थी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रिंकू ने खुद दिलीप घोष की मां पुष्पलता घोष से बात की और उन्हें शादी के लिए राजी किया। 

TAGS

# BJP

SEARCH

RELATED TOPICS