वंदे मातरम के दो पद गाने का फ़ैसला देश विरोधी और कानून की अवहेलना: अमित शाह 

  • [By: National Desk || 2026-08-23 21:56 IST
वंदे मातरम के दो पद गाने का फ़ैसला देश विरोधी और कानून की अवहेलना: अमित शाह 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस कार्य समिति के उस निर्णय की तीखी आलोचना की है, जिसमें पार्टी कार्यक्रमों में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' का पूरा पाठ करने के बजाय केवल पहले दो पद (छंद) गाने का फैसला लिया गया है। शाह ने इसे देशविरोधी, लाखों शहीदों का अपमान और संसद के बनाए कानून की खुली अवहेलना बताया है।

अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी एक बार फिर अपने पुराने वोट बैंक और तुष्टीकरण के रास्ते पर चल रही है।  वर्ष 1937 में भी कांग्रेस ने तुष्टीकरण के कारण 'वंदे मातरम' को विभाजित किया था, जिससे देश के विभाजन की नींव पड़ी थी।

अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक गलती को सुधारते हुए पूरे वंदे मातरम को कानूनी मान्यता दी थी, लेकिन कांग्रेस का यह नया फैसला संसद द्वारा बनाए गए कानूनों और नियमों के खिलाफ है। 

गौरतलब है कि राजनीतिक विवाद की पृष्ठभूमि के चलते कांग्रेस कार्य समिति ने अपने पारंपरिक रुख और 1937 के एआईसीसी (AICC) प्रस्ताव पर कायम रहते हुए पार्टी मंचों पर वंदे मातरम के केवल दो छंद ही गाने का निर्णय लिया है। 

इस निर्णय के सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाते हुए इसे राष्ट्रगीत और स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करार दिया है। 

TAGS

#

SEARCH

RELATED TOPICS