यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, UCC लागू करेंगे: अमित शाह

  • [By: Lucknow Desk || 2026-10-30 23:23 IST
यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, UCC लागू करेंगे: अमित शाह

लखनऊ। एमएलसी चुनाव के नतीजों के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अमित शाह ने दावा किया कि यूपी में भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी और सत्ता में वापसी के बाद राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की जाएगी।

जिस उत्तर प्रदेश को सपा, बसपा की सरकारों ने माफिया, अपराध का गढ़ बना दिया था, भाजपा की डबल इंजन सरकार ने उसे विकास व सुशासन का पर्याय बना दिया है। आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में प्रदेश भर से आए संगठन के पदाधिकारियों से संवाद किया। चाहे उत्तर प्रदेश को इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन बनाना हो, देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे नेटवर्क खड़ा करना हो, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर लाना हो या आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का जाल बिछाना हो, उत्तर प्रदेश ने बीते एक दशक में विकास के नए कीर्तिमान बनाए हैं। प्रदेश का हर कार्यकर्ता आने वाले विधानसभा चुनाव में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने और विकास की इस धारा को और गति देने के लिए पूरी तरह संकल्पित है।

अमित शाह ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उन्हें चुनाव आयोग को लेकर कोई सवाल है तो वे विधानसभा के विशेष सत्र में इस पर चर्चा कर सकते हैं।

अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता एक बार फिर बीजेपी को मौका देगी। उन्होंने ऐलान किया कि अगर राज्य में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनती है तो यहां समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों में बीजेपी की सरकार बन चुकी है और अब उत्तर प्रदेश में भी पार्टी की जीत की बारी है।

गृह मंत्री ने गुजरात, हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश और असम का जिक्र करते हुए कहा कि इन राज्यों में बीजेपी कई बार सत्ता में आ चुकी है। उन्होंने कहा, "अब अखिलेश बाबू, यूपी की बारी है।"

TAGS

#

SEARCH

RELATED TOPICS