अब यूपी में आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा दोगुना मानदेय

  • [By: Lucknow Desk || 2026-09-03 13:08 IST
अब यूपी में आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा दोगुना मानदेय

लखनऊ। चुनावी समर में जनता के लिय सौगातों का पिटारा खुलने लगा है। प्रदेश के लगभग 3.50 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए अब ऐसी व्यवस्था तैयार करने का दावा किया गया है जिसमें आउटसोर्स ठेकेदार कर्मचारी के मानदेय में से एक पैसे की भी कटौती नहीं कर सकेगा। राज्य सरकार अब आउटसोर्स ठेकेदार को अलग से सर्विस चार्ज देगी।

इसके साथ ही अब किसी भी कर्मचारी को मनमाने तरीक़े से हटाया जाना आसान नहीं होगा। किसी भी कर्मचारी को हटाने के लिए पहले सरकार को सूचना देनी होगी और मामले की जांच के बाद ही निर्णय होगा।

अब आउटसोर्स कर्मचारियों के खाते में हर महीने की पांच तारीख तक मानदेय की राशि भेज दी जाएगी। इसी के साथ सरकार ने आउटसोर्स कर्मचारियों का मानदेय भी दुगुना कर दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वेबसाइट का शुभारंभ करते हुए कहा कि अब आउटसोर्स ठेकेदार की मनमानी नहीं चलेगी। कर्मचारियों की भविष्यनिधि यानी ईपीएफ का पैसा भी उनके नाम पर ही सुरक्षित रहेगा।

कर्मचारी राज्य बीमा योजना यानि ईएसआई से इलाज मिलेगा। अगर इन्हें यहां सही इलाज नहीं मिलता तो इन्हें भी पांच लाख का कैशलेश इलाज की सुविधा आयुष्मान योजना से प्रदान करेंगे। इतना ही नहीं सरकार 3.50 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों के परिवारों के लगभग बीस लाख लोगों को सुरक्षा कवर देने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

TAGS

#

SEARCH

RELATED TOPICS