कार्यकाल खत्म होने से 10 महीने पहले ही कुलपति ने यूपी राजभवन भेजा अपना इस्तीफ़ा 

  • [By: Lucknow Desk || 2026-08-14 22:23 IST
कार्यकाल खत्म होने से 10 महीने पहले ही कुलपति ने यूपी राजभवन भेजा अपना इस्तीफ़ा 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत्यकाम ने अपने कार्यकाल के समाप्त होने से करीब 10 महीने पहले ही पद से इस्तीफा दे दिया।

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा मंच से कथित बेइज्जती सहन नहीं कर पाने से आहत होकर कुलपति प्रो. सत्यकाम ने अपना इस्तीफा राजभवन भेज दिया। गौरतलब है कि उनका कार्यकाल समाप्त होने में अभी 10 महीने बचे थे। 

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत्यकाम ने अपने कार्यकाल के समाप्त होने से करीब 10 महीने पहले ही पद से इस्तीफा दे दिया। कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही प्रो. राजेंद्र सिंह ‘रज्जू भैया’ राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह को मुक्त विश्वविद्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

जानकारी के अनुसार की मुख्य वजह 17 जुलाई को आयोजित दीक्षांत समारोह से जुड़ी है। समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंच से ही विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की थी और प्रो. सत्यकाम को राजभवन तलब करने की बात कही थी। माना जा रहा है कि राज्यपाल की इसी सार्वजनिक टिप्पणी से आहत होकर उन्होंने यह कदम उठाया, हालांकि उनके इस्तीफे की आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है। बता दें कि प्रो. सत्यकाम को 5 जून 2024 को ही विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया था। उनके अचानक पद छोड़ने से शिक्षा जगत में कई तरह की चर्चाएं गर्म हैं।

SEARCH

RELATED TOPICS