उत्तर प्रदेश में निगम-बोर्डों की नियुक्तियों पर सस्पेंस खत्म

  • [By: Meerut Desk || 2026-07-18 00:09 IST
उत्तर प्रदेश में निगम-बोर्डों की नियुक्तियों पर सस्पेंस खत्म

उत्तर प्रदेश के विभिन्न निगमों, आयोगों और बोर्डों में खाली पदों पर राजनीतिक नियुक्तियों की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और कयास लगाए जा रहे हैं कि योगी सरकार जल्द ही इसकी घोषणा कर सकती है। सरकार और संगठन स्तर पर इस दिशा में कवायद काफी तेज हो चुकी है। पार्टी संगठन और सरकार के बीच गहन विचार-विमर्श के बाद लगभग 80 से अधिक प्रमुख नामों की सूची को हरी झंडी मिल चुकी है। हाल ही में प्रदेश संगठन के शीर्ष नेतृत्व और सरकार के बीच हुई बैठकों में इन नामों के पैनल की स्क्रीनिंग का काम पूरा कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, सरकार पहले चरण में सबसे महत्वपूर्ण चार से पांच आयोगों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति करेगी। इस वक्त उत्तर प्रदेश में कई अध्यक्ष के अलावा सदस्यों के भी तमाम पद खाली हैं, जिन्हें भर के कई कार्यकर्ताओं को बीजेपी तोहफा दे सकती है। लोकसभा चुनावों के बाद कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं की नाराजगी दूर करने तथा उनमें आगामी चुनाव के लिए नई ऊर्जा भरने का यह आखिरी बड़ा मौका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अंतिम मुहर लगते ही इन खाली राजनीतिक पदों को भरने की अधिसूचना कभी भी जारी की जा सकती है।

TAGS

#

SEARCH

RELATED TOPICS