समय से बिजली का बिल जमा करना उपभोक्ता की नैतिक जिम्मेदारी: मुख्य अभियंता रजनीकांत मिश्रा

  • [By: Meerut Desk || 2026-11-20 13:18 IST
समय से बिजली का बिल जमा करना उपभोक्ता की नैतिक जिम्मेदारी: मुख्य अभियंता रजनीकांत मिश्रा

बिजली बकायेदारों पर कल से गिरेगी गाज: मेरठ में 50 हजार से अधिक के बकायेदारों के कटेंगे कनेक्शन, 10,800 उपभोक्ता रडार पर

मेरठ (एशियन एक्सप्रेस लाइव ब्यूरो): दिवाली, भाईदूज और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहारी सीजन बीतने के बाद अब पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) ने बकाया राजस्व वसूली के लिए कमर कस ली है। नगरीय वितरण खंड ने शहर में 50 हजार रुपये से अधिक के बिजली बकायेदारों के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की तैयारी पूरी कर ली है। कल यानी 21 नवंबर से बड़े बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटने का विशेष अभियान शुरू किया जाएगा।

लक्ष्य से 60 फीसदी पिछड़ी वसूली: विभागीय आंकड़ों के अनुसार, मेरठ शहर में कुल 4 लाख 8 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। नवंबर माह में विभाग ने 128 करोड़ रुपये राजस्व वसूली का लक्ष्य रखा था, लेकिन अब तक महज 1.30 लाख उपभोक्ताओं ने ही 51 करोड़ रुपये का बिल जमा कराया है। लक्ष्य के सापेक्ष वसूली करीब 60 प्रतिशत कम रहने से विभाग के उच्चाधिकारियों ने कड़ा रुख अपनाया है।

50 प्रतिशत राशि जमा करने पर मिलेगी राहत: अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के पहले चरण में शहर के ऐसे 10,800 उपभोक्ताओं को चिह्नित किया गया है, जिन पर 50 हजार रुपये से अधिक का बिल बकाया है। इन सभी के कनेक्शन प्राथमिकता के आधार पर काटे जाएंगे। हालांकि, विभाग ने उपभोक्ताओं को एक बड़ी राहत भी दी है—यदि बकायेदार अपने कुल बकाया बिल की कम से कम 50 प्रतिशत राशि जमा करा देते हैं, तो उनका कनेक्शन नहीं काटा जाएगा।

हजारों उपभोक्ताओं ने कनेक्शन लेने के बाद नहीं भरा एक भी बिल। अब कनेक्शन काटने की कार्यवाही की जाएगी।

विभागीय जांच में कई चौंकाने वाले आंकड़े भी सामने आए हैं: कभी बिल न भरने वाले उपभोक्ता: शहर में 3,415 ऐसे उपभोक्ता चिह्नित किए गए हैं, जिन्होंने नया बिजली कनेक्शन लेने के बाद से आज तक एक भी बार बिल जमा नहीं किया है।

एक साल से डिफॉल्टर: मुख्य अभियंता रजनीकांत मिश्र के अनुसार, शहर में 25,684 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने पिछले एक साल से बिजली के बिल का भुगतान नहीं किया है।

बिजली विभाग ने सभी बकायेदारों से अपील की है कि वे असुविधा और कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई से बचने के लिए तत्काल अपना बकाया बिल जमा करा दें।

विद्युत विभाग का बड़ा एक्शन प्लान! कल (21 नवंबर) से 50 हजार से ज्यादा के 10,800 बकायेदारों के कटेंगे कनेक्शन। लक्ष्य से 60% कम वसूली के बाद सख्त हुआ विभाग। 50% बकाया जमा करने पर कनेक्शन कटने से बचेगा।

TAGS

# PVVVNL

SEARCH

RELATED TOPICS