राशन नहीं, रोजगार चाहिए, सहारनपुर में गरजे आकाश आनंद, कहा - जनता पर महंगाई की मार, जिम्मेदार भाजपा सरकार

  • [By: PK VERMA || 2026-11-03 11:35 IST
राशन नहीं, रोजगार चाहिए, सहारनपुर में गरजे आकाश आनंद, कहा - जनता पर महंगाई की मार, जिम्मेदार भाजपा सरकार

राशन नहीं, रोजगार चाहिए - सहारनपुर में गरजे आकाश आनंद, कहा - जनता पर महंगाई की मार, जिम्मेदार भाजपा सरकार

सहारनपुर: बसपा के राष्ट्रीय संयोजक और मायावती के उत्तराधिकारी आकाश आनंद ने सोमवार को सहारनपुर से पश्चिमी यूपी के सियासी समीकरण साधते हुए भाजपा, सपा और कांग्रेस तीनों पर एक साथ हमला बोला। अंबाला रोड स्थित गांव सौराना के द हेरिटेज ग्राउंड में पार्टी की विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा - "हमारे समाज को सस्ता राशन देकर खोखला और शिक्षा-रोजगार से वंचित किया जा रहा है। समाज को राशन नहीं, रोजगार चाहिए।"

योगी-मोदी सरकार पर सीधा हमला: आकाश आनंद ने कहा कि पिछले 10 साल में यूपी अपराध में नंबर वन बन गया है और जनता पर अत्याचार हो रहा है। प्रदेश में 25 हजार सरकारी स्कूल बंद कर दिए गए हैं, एक भी नया स्कूल नहीं खोला गया।

उन्होंने नारा दिया - "जनता पर महंगाई की मार, जिम्मेदार भाजपा सरकार"- और कहा कि प्रदेश में दो करोड़ बेरोजगार घूम रहे हैं। चीनी मिलों द्वारा किसानों का गन्ना भुगतान न करने, रसोई गैस, चीनी के दाम बढ़ने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के कारण हजारों युवाओं की नौकरी जाने को लेकर सरकार को घेरा।

सपा और कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया: आकाश ने कहा कि सपा और भाजपा सरकारों में खुला जंगलराज देखने को मिला। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस को एक सिक्के के दो पहलू करार दिया और समाजवादी पार्टी को भाजपा की बी-टीम बताया।

आकाश आनंद ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि "पता ही नहीं चलता कि वह किस डायरेक्शन में चल रहे हैं।" वहीं कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस अपने शासित प्रदेशों में हमारे समाज का शोषण कर रही है। आज बाबा साहेब का नाम ले रही है, लेकिन 40 वर्षों तक कांग्रेस ने उन्हें भारत रत्न तक नहीं दिया।

बसपा का नया दांव: गौरतलब है कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने 2027 विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी में दलित-मुस्लिम और अति पिछड़ा वोट बैंक को फिर से साधने की जिम्मेदारी आकाश आनंद को दी है। सहारनपुर मंडल, जो दलित-मुस्लिम बहुल है, वहां से बसपा को फिर खड़ा करने की कवायद के तौर पर इस रैली को देखा जा रहा है। पार्टी "राशन बनाम रोजगार और शिक्षा" के मुद्दे को अपना मुख्य हथियार बना रही है।

TAGS

# BSP

SEARCH

RELATED TOPICS