प्रदेश में बेसमेंट में कोचिंग और हॉस्पिटल का संचालन नहीं होगा: सीएम योगी

  • [By: Lucknow Desk || 2026-06-24 10:36 IST
प्रदेश में बेसमेंट में कोचिंग और हॉस्पिटल का संचालन नहीं होगा: सीएम योगी

लखनऊ। मंगलवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में प्रदेश की राजधानी में हुए अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेहद सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि बेसमेंट में कोचिंग और हॉस्पिटल का संचालन नहीं चाहिए। अलीगंज में आग लगने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना को प्रदेश के लिए एक बड़ा सबक बताते हुए कहा कि इस पीड़ादायक घटना से सीख लेते हुए यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इसके लिए शासन, प्रशासन और आमजन को मिलकर अग्नि सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करना होगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन मोड में व्यापक फायर सेफ्टी ऑडिट अभियान चलाने को कहा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी जिलों में अस्पतालों, नर्सिंग होमों, मेडिकल कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों, शॉपिंग मॉल, सरकारी भवनों व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच कर सुरक्षा मानकों का पालन कराया जाए। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पहले व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए, इसके बाद कार्रवाई की जाए। अभियान के नाम पर किसी भी नागरिक का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए।

TAGS

#

SEARCH

RELATED TOPICS