स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की वित्त नियंत्रक लक्ष्मी मिश्रा का प्रमोशन, निदेशक पंचायतीराज लेखा लखनऊ के पद पर हुई नई तैनाती 

  • [By: PK VERMA || 2026-07-03 14:01 IST
स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की वित्त नियंत्रक लक्ष्मी मिश्रा का प्रमोशन, निदेशक पंचायतीराज लेखा लखनऊ के पद पर हुई नई तैनाती 

मेरठ/लखनऊ। मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की वित्त नियंत्रक और मेरठ विकास प्राधिकरण की वित्त नियंत्रक (अतिरिक्त चार्ज) को उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रमोशन देकर निदेशक, पंचायतीराज लेखा लखनऊ के पद पर तैनाती कर दी है। 

गौरतलब है कि विकास प्राधिकरण में नए लेखाधिकारी की तैनाती के बाद लक्ष्मी मिश्रा ने इस पद के अतिरिक्त चार्ज को एक जुलाई में ही छोड़ दिया था। अब उनके पास मूल पद मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की वित्त नियंत्रक का पद ही था।

लेकिन शासन ने एक जुलाई को ही स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की बेहद कर्मठ एवं ईमानदार वित्त नियंत्रक श्रीमती लक्ष्मी मिश्रा को प्रमोट करते हुए निदेशक, पंचायतीराज लेखा लखनऊ में तैनाती दे दी।

">

1994 उत्तर प्रदेश पीसीएस परीक्षा में महिलाओं में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाली श्रीमती लक्ष्मी मिश्रा एक ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी रही है। जिस जिस विभाग में उनकी तैनाती की गई, उन्होंने अपनी कार्यशैली और लगन से वहां बेहतरीन परिणाम दिए। वर्तमान में लक्ष्मी मिश्रा मेरठ विकास प्राधिकरण में वित्त अधिकारी के पद पर तैनात है। जब उन्होंने प्राधिकरण को ज्वाइन किया था तो उस समय प्राधिकरण के खाते में सिर्फ दो सौ करोड़ रूपये की धनराशि थी। लक्ष्मी मिश्रा ने लगन, पारदर्शिता और कर्मठता से काम करते हुए आज विकास प्राधिकरण के खजाने को 1600 करोड़ से भी ऊपर पहुंचा दिया।

मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में भी वित्त नियंत्रक पद पर कार्य करते हुए श्रीमती लक्ष्मी मिश्रा ने अपनी ईमानदारी, कार्यकुशलता, लग्न और प्रतिभा का परिचय देते हुए विवि के विकास और निर्माण में अभूतपूर्व योगदान दिया है।

SEARCH

RELATED TOPICS