जन समस्याओं के समाधान में गाजियाबाद नगर निगम प्रदेश में पहले स्थान पर

  • [By: PK VERMA || 2026-07-11 01:02 IST
जन समस्याओं के समाधान में गाजियाबाद नगर निगम प्रदेश में पहले स्थान पर

लखनऊ/मेरठ। प्रदेश के 17 नगर निगमों में गाजियाबाद नगर निगम ने पहला स्थान प्राप्त किया है। और यह संभव हुआ है निगम के नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह की मेहनत, लग्न और कर्तव्य के प्रति समर्पण की वजह से। एक तरफ जहां प्रदेश के कई नगर निगम सिर्फ भ्रष्टाचार में लिप्त है वहीं गाजियाबाद नगर निगम नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। 

दरअसल नगरायुक्त के दिशा निर्देशन में जन सुनवाई को प्राथमिकता पर रख कर उनका सही और संतोषजनक समाधान किया जा रहा है। अब चाहे वह जनसुनवाई हो या फिर आईजीआरएस, 311 एप्लीकेशन कॉल सेंटर के माध्यम से निरंतर प्राप्त शिकायतों का त्वरित और संतोषजनक समाधान गाजियाबाद नगर निगम द्वारा किया जा रहा है। नगरायुक्त के निर्देशानुसार शहर वासियों की तमाम तरह की शिकायतों और समस्याओं का समाधान निगम के सभी विभागों के लिये प्राथमिकता पर होते है। नगरायुक्त स्वयं इसकी मॉनिटरिंग करते है। 

इतना ही नहीं नगरायुक्त के निर्देशानुसार प्रतिदिन प्राप्त होने वाली शिकायतों का निवारण/निस्तारण तद दिवस में ही कर दिया जाता है। जलकल विभाग, उद्यान विभाग, स्वास्थ्य विभाग, प्रकाश व्यवस्था विभाग हो या फिर निर्माण विभाग, इनमें किसी भी विभाग में प्राप्त होने वाली शिकायतों का समाधान/निस्तारण ही नहीं वरन संबन्धित विभाग के अधिकारी शिकायतकर्ता से वार्ता करते हुए समस्या/शिकायत के समाधान में हुई कार्यवाही पर फीडबैक भी ले रहे है। जोकि एक शानदार पहल है। 

नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह के अनुसार जन समस्याओं का समाधान निगम के सभी विभागों की प्राथमिकता में शामिल है। इसी क्रम में आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का शीघ्रता के साथ निस्तारण/समाधान किया जा रहा है। शिकायतकर्ता की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण समाधान हो इसके लिए विभागीय अधिकारी शिकायतकर्ता से फीडबैक भी ले रहे है। 

शासन के जनसुनवाई पोर्टल पर गाजियाबाद नगर निगम उत्तर प्रदेश में प्रथम रैंक पर है। आईजीआरएस जनसुनवाई पोर्टल की प्रत्येक महीने रैंक आती है। इस बार गाजियाबाद नगर निगम उत्तर प्रदेश में 17 नगर निगमों में सबसे आगे है। प्रथम स्थान पर गाजियाबाद नगर निगम ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

इस बड़ी उपलब्धि के लिए नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह और उनके तमाम अधिकारी बधाई के पात्र है।

TAGS

# GNN

SEARCH

RELATED TOPICS