सेंट्रल मार्केट के बाद अब माधवपुरम में भी शुरू होगी बुलडोजर कार्रवाई, डाक से भेजे नोटिस।

  • [By: Meerut Desk || 2026-07-19 21:55 IST
सेंट्रल मार्केट के बाद अब माधवपुरम में भी शुरू होगी बुलडोजर कार्रवाई, डाक से भेजे नोटिस।

सेंट्रल मार्केट के बाद अब माधवपुरम में भी शुरू होगी बुलडोजर कार्रवाई, डाक से भेजे नोटिस।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आवास एवं विकास परिषद ने माधवपुरम में नोटिस भेजने शुरू कर दिए हैं।

गौरतलब है कि 14 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद और उसके बाद आए आदेशों के अनुपालन में आवास विकास परिषद ने अपनी कार्यवाही को गति प्रदान कर दी है। आवास विकास परिषद ने अवैध निर्माण से जुड़े सेट बैक उल्लंघन के चलते शोरूम, स्कूल, दुकानें, और मकानों को नोटिस भेजने शुरू कर दिए है। गौरतलब है कि पिछले साल भी आवास विकास परिषद ने माधवपुरम के 1500 से अधिक लोगों को नोटिस चस्पा किए थे।

माधवपुरम में अवैध निर्माण और सेटबैक उल्लंघन के मामलों में डाक से नोटिस पहुंच रहे हैं। आवास विकास परिषद ने स्पष्ट कहा है कि तय समय के भीतर यदि भवन स्वामी स्वयं अवैध निर्माण नहीं हटाते, तो बुलडोजर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

आवास विकास परिषद ने डाक से माधवपुरम में नोटिस भेजने शुरू कर दिए है। आवास विकास परिषद के अधिकारियों का कहना है कि इसके बाद जागृति विहार, मंगल पांडे नगर और टीपी नगर में भी होगी कार्रवाई।

पहले स्वयं अवैध निर्माण हटाने का मौका, फिर चलेगा सुप्रीम कोर्ट का बुलडोजर। आवास विकास परिषद का दावा— सुप्रीम कोर्ट के हर आदेश का अक्षरशः पालन होगा।

TAGS

#

SEARCH

RELATED TOPICS