एनसीआर में घर, दुकान या भूखंड खरीदने का मौका, 17 जुलाई को मेगा नीलामी  

  • [By: Meerut Desk || 2026-07-08 00:42 IST
एनसीआर में घर, दुकान या भूखंड खरीदने का मौका, 17 जुलाई को मेगा नीलामी  

गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण 17 जुलाई को हिंदी भवन, लोहिया नगर में सुबह 11 बजे प्रॉपर्टी नीलामी आयोजित करेगा। विकास प्राधिकरण की ओएसडी कनिका कौशिक ने बताया कि इस बार 19 योजनाओं के आवासीय, व्यावसायिक, औद्योगिक, ग्रुप हाउसिंग, दुकान, होटल, सामुदायिक केंद्र, स्कूल और अस्पताल के लिए भूखंड नीलामी में शामिल किए गए हैं। इच्छुक लोग 13 जुलाई तक ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन जीडीए की वेबसाइट पर और ऑफलाइन आवेदन एचडीएफसी बैंक की आरडीसी राजनगर शाखा से किए जा सकते हैं।
गौरतलब है कि पिछली नीलामी से गाजियाबाद विकास प्राधिकरण को 213 करोड़ रुपये का राजस्व मिला था।

SEARCH

RELATED TOPICS