बिजली विभाग मेरठ के एसई-एक्सईएन समेत नौ पर गिरी गाज

  • [By: Meerut Desk || 2026-07-17 00:09 IST
बिजली विभाग मेरठ के एसई-एक्सईएन समेत नौ पर गिरी गाज

मेरठ। एमडी पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता ने बिजली संकट को लेकर हंगामे, सांसद-विधायकों, भाजपा नेताओं की नाराजगी के साथ साथ आम लोगों के हंगामे के बाद कड़ा रुख अपनाया है। रवीश गुप्ता ने 9 अभियंताओं के तबादले कर दिये।

अधीक्षण अभियंता शहर मोहम्मद अरशद को हटाकर उन्हें ऊर्जा भवन से संबद्ध कर दिया। 33 केवी अधिशासी अभियंता अंकित वशिष्ठ का मेरठ से देवबंद तबादला कर दिया। इनके अलावा कार्रवाई की जद में पांच उपखंड अधिकारी (एसडीओ) भी आए हैं। एसडीओ मोहम्मद जसीम अख्तर का मेरठ से गजरौला, अमित कुमार मिश्रा एवं संतोष कुमार का सहारनपुर तबादला कर दिया।

कई दिनों से शहर में लगातार 33केवी बिजली लाइन पर फाल्ट होने से आठ से दस घंटे तक बिजली कटौती से लोग परेशान थे। तीन दिनों से हंगामा हो रहे हैं। भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा, राकेश गौड़, कैंट विधायक अमित अग्रवाल को कई बिजलीघरों पर पहुंचकर समस्या का समाधान कराना पड़ा था। सांसद अरुण गोविल ने भी बिजली अधिकारियों के साथ बैठक में समस्या समाधान को कहा था। अधीक्षण अभियंता शहर मोहम्मद अरशद की ओर से जारी किए आदेश को लेकर व्यापार संघ किला रोड संघ जेलचुंगी अध्यक्ष एवं महानगर मीडिया संपर्क प्रमुख भाजपा मेरठ महानगर आशीष अग्रवाल ने मुख्य अभियंता रजनीकांत मिश्रा से शिकायत कर दी। मुख्य अभियंता ने आश्वासन दिया कि यह विषय उनके संज्ञान में नहीं था। वर्तमान में उक्त आदेश लागू नहीं होगा।

बिजली संकट को देखते हुए एमडी रवीश गुप्ता ने एसई-एक्सईएन समेत सात इंजीनियरों को तबादले किए थे। अब दो एसडीओ के शासन स्तर से तबादले कर दिए गए। इनमें एसडीओ पंकज उपाध्याय एवं सुनीत कुमार शामिल हैं। इनके तबादले लखनऊ किए हैं। मुख्य अभियंता मेरठ जोन प्रथम रजनीकांत मिश्रा ने बताया इन दोनों एसडीओ के तबादले डिस्कॉम में दस वर्ष पूरे होने पर हुए हैं।

TAGS

# PVVVNL

SEARCH

RELATED TOPICS