निगम में मुख्य लेखाधिकारी की मलाईदार कुर्सी के लिए मची महाभारत

  • [By: Meerut Desk || 2026-06-20 13:01 IST
निगम में मुख्य लेखाधिकारी की मलाईदार कुर्सी के लिए मची महाभारत

मेरठ। जब से निगम दफ्तर से मुख्य लेखाधिकारी जितेंद्र सिंह यादव का तबादला हुआ है तभी से निगम के इस मलाईदार पद के लिय दो अधिकारियों में खींचतान मची हुई है। दरअसल निगम में मुख्य लेखाधिकारी की सीट बड़ी मलाईदार है। यहां से एक वित्तीय वर्ष में लगभग दो हजार करोड़ रुपए का भुगतान किया जाता है। इसलिए इसी सीट पर सभी की नजर लगी होती है। मुख्य लेखाधिकारी जितेंद्र सिंह यादव का तबादला होने के बाद इस विभाग में घमासान मचा है।

दरअसल निगम में जन्म मृत्यु प्रभारी का कार्य देख रहे कृष्ण बिहारी पाठक को नगरायुक्त ने लेखाधिकारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही निगम के अपर नगरायुक्त पंकज कुमार यादव को वरिष्ठ प्रभारी लेखा अनुभाग के पद पर नियुक्त कर दिया।

इसके बाद कृष्ण बिहारी पाठक ने मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी के रूप में काम करना शुरू कर दिया तो वरिष्ठ प्रभारी लेखनुभाग पंकज कुमार ने दफ्तर में अपनी नेम प्लेट लगवा दी और दफ्तर पर ताला लगवा दिया।

TAGS

# Meerut

SEARCH

RELATED TOPICS