धारा 144 लागू, फिर भी बिना अनुमति होटल कन्वे में ब्यूटी वर्कशॉप में दो सौ से अधिक लोगो की भीड़ जुटा रहा आयोजक अंकुर गोयल

  • [By: Meerut Desk || 2026-10-06 11:30 IST
धारा 144 लागू, फिर भी बिना अनुमति होटल कन्वे में ब्यूटी वर्कशॉप में दो सौ से अधिक लोगो की भीड़ जुटा रहा आयोजक अंकुर गोयल

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा और विधान परिषद के चुनाव होने है। इसलिए पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू है। अर्थात चार से अधिक व्यक्ति एक जगह एकत्र नहीं हो सकते। अगर कोई छोटा मोटा प्रोग्राम करना है तो उसके लिए जिला प्रशासन की लिखित अनुमति अनिवार्य होती है।

लेकिन शासन प्रशासन के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए बेगमपुल रोड स्थित App Cosmetics का संचालक अंकुर गोयल दिल्ली रोड स्थित शार्पिक्स मॉल के बराबर में कौनवे होटल में एक ब्यूटी वर्कशॉप का आयोजन किया है। जिसमें दो तरह के टिकट से एंट्री है। 2000/- और 2500/- रुपए। 200 से अधिक लोगो का आयोजन है सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक। 

यानी लाखों रुपए की अवैध कमाई। बेचे गए सैकड़ों टिकटों की कोई रसीद नहीं दी गई है।

सबसे बड़ी बात लाखों रुपयों की इस अवैध कमाई का न तो आयकर विभाग, न ही मनोरंजन कर विभाग के पास इसकी कोई सूचना है।

बड़ी बड़ी कंपनियों के प्रोडक्ट बेचने को लगे है कई स्टॉल
इसके साथ ही ब्यूटी वर्कशॉप में सौंदर्य प्रोडक्ट बेचने वाली कंपनियों ने भी अपने स्टॉल लगाए है। कई प्रोडक्ट तो बहुत महंगे है। लेकिन एक बात साफ है पक्का बिल नहीं मिलेगा। यानी सब कुछ असंवैधानिक।

इतना ही नहीं धारा 144 लागू होने के बावजूद इस आयोजन के लिय जिला प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई है।

यानी पूरी तरह गैरकानूनी तरीके से इस ब्यूटी वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, आयकर विभाग और मनोरंजन कर विभाग को इस कार्यक्रम का संज्ञान लेते हुए बिना अनुमति कार्यक्रम करने वाले आयोजकों पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करनी चाहिए़।

TAGS

# Meerut

SEARCH

RELATED TOPICS