हत्या के प्रयास मामले में पैसे लेकर आरोपियों को क्लीनचिट देने पर थाना परीक्षितगढ़ प्रभारी और एक सब इंस्पेक्टर को एसएसपी मेरठ ने किया निलंबित

  • [By: Meerut Desk || 2025-08-19 00:20 IST
 हत्या के प्रयास मामले में पैसे लेकर आरोपियों को क्लीनचिट देने पर थाना परीक्षितगढ़ प्रभारी और एक सब इंस्पेक्टर को एसएसपी मेरठ ने किया निलंबित

मेरठ। हत्या के प्रयास के मामले में विवेचना में लापरवाही और आर्थिक लाभ लेने के आरोप में थाना प्रभारी परीक्षितगढ़ संजय द्विवेदी और सब इंस्पेक्टर योगेश गिरी थाना परिक्षितगढ़ को एसएसपी दो विपिन ताड़ा ने निलंबित कर दिया गया है। गौरतलब है कि वादी की शिकायत पर एसएसपी ने संजय द्विवेदी और योगेश गिरी की गोपनीय जाँच करवाई थी। जांच में रिश्वत लेने के आरोप सही पाए गए। जांच के आधार पर आरोपी इंस्पेक्टर संजय द्विवेदी और सब इंस्पेक्टर योगेश गिरी पर निलंबन की कार्यवाही की गई। इसके अतिरिक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विभागीय कार्यवाही एसपी सिटी को दी गई।

SEARCH

RELATED TOPICS