विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रमादित्य मलिक भ्रष्ट कर्मचारियों ओर अधिकारियों पर कब करेंगे कार्यवाही

  • [By: Meerut Desk || 2026-11-26 12:28 IST
विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रमादित्य मलिक भ्रष्ट कर्मचारियों ओर अधिकारियों पर कब करेंगे कार्यवाही

मेरठ जोन A2 प्रताप विहार सरस्वती लोक के बराबर में सुप्रीम कोर्ट के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए बड़ी तादाद में कई कई मंज़िले अवैध निर्माण करा कर मानकों के विपरीत फ्लैट तैयार किए जा रहे है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजकुमार और सेवानिवृत्त हो चुका कर्मचारी सतपाल सिंह पर आरोप है कि दोनों अवर अभियंता और जोनल अधिकारी की शय पर इन अवैध निर्माणों से लाखों रुपयों के अवैध वसूली कर रहे है।

दूसरी और मेरठ विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष विक्रमादित्य मलिक जो कि भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख़्त कार्यवाही के लिए जाने जाते है, उनके संज्ञान में अभी मामला नहीं पहुंचा है।

गौरतलब है कि विक्रमादितीय मलिक ने गाजियाबाद नगर निगम में काम करते हुए भ्रष्टाचार खत्म कर दिया था और निगम को उत्तर प्रदेश में नंबर एक बना दिया है।

अब देखने वाली बात यह होगी कि विक्रमादित्य मलिक विकास प्राधिकरण के भ्रष्ट कर्मचारियों ओर अधिकारियों पर कब और कैसे लगाम कसते है।

TAGS

# MeDA

SEARCH

RELATED TOPICS