मेरठ विकास प्राधिकरण का कर्मचारी ऋषिपाल सिंह बर्ख़ास्त

  • [By: Meerut Desk || 2026-08-05 10:48 IST
मेरठ विकास प्राधिकरण का कर्मचारी ऋषिपाल सिंह बर्ख़ास्त

मेरठ विकास प्राधिकरण का कर्मचारी ऋषिपाल सिंह बर्ख़ास्त

मेरठ। दसवीं की फ़र्ज़ी मार्कशीट पर विकास प्राधिकरण में सालों साल नौकरी करने वाले कर्मचारी ऋषिपाल सिंह को विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संजय मीणा ने जांच रिपोर्ट आने पर सेवा से बर्खास्त कर दिया। गौरतलब है कि आरोपी ऋषिपाल सिंह पर दसवीं की फ़र्ज़ी मार्कशीट के आधार पर नौकरी पाने और आय से अधिक संपत्ति बनाने के साथ तमाम भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। कई बार खबर छपने और एडवोकेट शेरा जाट द्वारा शिकायतें करने के बाद अधिशासी अभियंता की और से आरोपी ऋषिपाल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए थाना सिविल लाइंस को तहरीर दी गई। लेकिन अपने रसूख के चलते आरोपी ऋषिपाल सिंह को पुलिस ने गिरफ़्तार नहीं किया।

दसवीं की फ़र्ज़ी मार्कशीट की जब यूपी बोर्ड और संबंधित स्कूल से जब जांच कराई गई तो जांच रिपोर्ट से सिद्ध हो गया कि जिस साल की फर्जी मार्कशीट ऋषि पाल सिंह ने नौकरी पाने के लिय इस्तेमाल की थी उस वर्ष 1989 में किसी भी ऋषिपाल सिंह नाम के आदमी ने परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की थी। 

मंडलायुक्त मेरठ के आदेश पर आरोपी ऋषिपाल सिंह की द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण मार्कशीट की जांच के आदेश दिये गए थे। जांच रिपोर्ट आने के बाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संजय मीणा ने उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली 1999 के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी ऋषिपाल सिंह को सेवा से बर्खास्त कर दिया। इसके साथ ही आरोपी ऋषिपाल सिंह को मिले वेतन एवं अन्य वित्तीय लाभों की वसूली और कानूनी कारवाही के आदेश भी दिए गए है।

TAGS

#

SEARCH

RELATED TOPICS