शासनादेश की धज्जियाँ उडाता हुआ नगर निगम अवर अभियंता पदम् सिंह 

  • [By: PK VERMA || 2026-06-22 00:22 IST
शासनादेश की धज्जियाँ उडाता हुआ नगर निगम अवर अभियंता पदम् सिंह 

मेरठ। नगर निगम में तबादला आदेशों की अनदेखी और नियमों का उल्लंघन चरम पर है। निगम में निर्माण विभाग के अवर अभियंता पदम सिंह का तबादला योगी सरकार के आदेशानुसार 3 जुलाई 2025 को मुरादाबाद कर दिया गया था लेकिन निगम खासतौर पर निर्माण विभाग भ्रष्टाचार में आकंठ डूब चूका है।  योगी सरकार द्वारा अवर अभियंता पदम् सिंह का तबादला किये जाने के बावजूद पदम् सिंह ने चार्ज नहीं छोड़ा वरन विभाग के अधिकारियों ने उसे भ्रष्टाचार करने की खुली छूट देते हुए निगम क्षेत्र के 12 से अधिक वार्डों में निर्माण कार्य कराने के अधिकृत कर दिया। यानि अवर अभियंता पदम् सिंह को 12 से अधिक वार्डों का चार्ज दे दिया। इन वार्डों में हर साल कई सौ करोड़ के सड़क, खड़ंजा, नाली, पुलिया आदि के काम होते है। और इन कामों के भुगतान के एवज करोडो का कमीशन वसूला जाता है।  इस अवर अभियंता के कारनामो और सीट पर कुंडली मार कर बैठने की शिकायत सच संस्था के अध्यक्ष अधिवक्ता संदीप पहल भी कर चुके है। और अभी हाल में ही भाजपा नेता राहुल ठाकुर ने भी इस अभियंता के भ्रष्टाचार की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है। 

यह खबर लिखे जाने तक पदम् सिंह आज भी नगर निगम मेरठ में अवर अभियंता के पद पर कार्य कर रहा है। वह इस मलाईदार सीट को छोड़ने को कतई तैयार नहीं है। शासनादेश की भी उसे रत्ती भर भी परवाह नहीं है। वह कहता है कि मुझे कोई यहाँ से हिला भी भी नहीं सकता। 

लेकिन मजेदार बात यह है कि अवर अभियंता पदम् सिंह के इन वार्डों में बेहद घटिया स्तर के निर्माण कार्य हुए है। इन निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और निगम द्वारा किये गए भुगतान की अगर उच्च स्तरीय जाँच हो जाये तो इस अवर अभियंता समेत कई और भी सलाखों के पीछे मिलेंगे। 

TAGS

# Meerut

SEARCH

RELATED TOPICS