मनमीत खुराना की किताब The Sanskaara Effect का विमोचन केशव प्रसाद मौर्य ने किया 

  • [By: Meerut Desk || 2025-10-07 00:20 IST
मनमीत खुराना की किताब The Sanskaara Effect का विमोचन केशव प्रसाद मौर्य ने किया 

मेरठ/लखनऊ। शिक्षा के क्षेत्र में सम्मानित हस्ताक्षर केएल इंटरनेशनल स्कूल मेरठ के निदेशक मनमीत खुराना की किताब The Sanskaara Effect (संस्कार से कर्म तक) का विमोचन लखनऊ में सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा किया गया। लेखक ने अपनी किताब के माध्यम से शिक्षा और संस्कार के महत्व पर प्रकाश डाला है। यह किताब न केवल शिक्षा के क्षेत्र में नई सोच और नई उम्मीदों के बारे में बताती है वरन यह युवाओं को उनकी सांस्कृतिक जड़ों और मूल्यों से भी जोड़ते हुए उन्हें आधुनिक भारत के निर्माण में सक्रीय योगदान के लिए भी प्रेरित करती है। पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में केएल इंटरनेशनल स्कूल मेरठ के वाइस चेयरमैन तेजिंदर खुराना भी मौजूद रहे। 

">

आज जहाँ किताबों की जगह मोबाइल फोन ने ले ली है ऐसे में किसी लेखक की पुस्तक का प्रकाशन सुखद अहसास देने वाला होता है। एशियन एक्सप्रेस की और से लेखक मनमीत खुराना को हार्दिक शुभकामनाएं। 

TAGS

#

SEARCH

RELATED TOPICS